मुंबई (सं. भा.) | वैश्विक महामारी कोविड-१९ से समूचा भारत वर्ष चपेट में है और पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है | जिसके वजह से आर्थिक और मेहनतकशों की नगरी मुंबई भी रुक गई है जिसमें दिहाड़ी मजदूर, फुटपाथ पर जीवन बसर करने वाले तथा झुग्गी-झोपड़ियों का गरीब वर्ग अधिक परेशान है | कोरोना के तांडव से लोग इतने भयभीत है कि आमने-सामने आने वाला हर व्यक्ति एक-दूसरे में मौत का वायरस नजर आ रहा है | लेकिन कुछ सामाजिक लोग जान हथेली पर लिए सावधानी के साथ खाने की किल्लत झेल रहे मजबूरों के मदद के लिए मैदान में उतरे है | जिसमें कांदिवली पश्चिम के गरीबों के मसीहा है —–
३००० लोगों को राशन और वस्तुएं वितरित

अभी तक जरुरतमंदों में ३००० हजार किलो गेंहू,चावल,दाल,शक्कर,फल के अलावा बिस्किट,पानी की बंद बोतलें वितरण करने का काम शिवसेना के संतोष राणे, लालसिंह राजपुरोहित, हितेश अजानी, अश्विन गोहिल ने किया है | आगे भी अभी सेवा जारी है | कुछ लोगों में हस्त प्रक्षालन हेतु सैनेटाइजर भी प्रदान किए | उनके इस नेक काम में प्रवीण यादव, रामकिसन चौहान,राजित यादव और राहुल जैसवाल समेत कई लोग श्रमदान दे रहे है |
हर-रोज सैकड़ों लोगों को खाना बांटना

मुंबई अध्यक्ष गायकवाड के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी के राजेश सिंह देवदूत बने है | सिंह ने कांदिवली पश्चिम, इरानीवाडी के रोड नंबर ३ स्थित अपने कार्यालय के सामने रोज गरीबों के लिए चूल्हा जला रहे है | जिसमें कई दिनों से लगातार भाजी-पूरी, पुलाव,दाल-भात समेत अन्य तरह के व्यंजन पकाकर सैकड़ों जरूरतमंद लोगों में बांट रहे है | सिंह ने बताया कि प्रतिदिन भोजन तैयार करने की मात्रा बढ़ते जा रही है अब सैकड़ो से हजार का आकड़ा पार हो गया है | राजेश सिंह का साथ पार्टी के शिवबहादुर यादव बखूबी से दे रहे है |
भूख मिटाने और दवा छिड़कने का काम

मनसे के पदाधिकारी दिनेश सालवी भी लोगों की मजबूरियों को भांपते हुए उनके दर्द को दूर करने का प्रयास कर रहे है | खाने-पीने की वस्तुओं को अपने सहयोगियों के साथ पीड़ित लोगों के पास पंहुचने का काम कर रहे है | इसके अलावा कंदवाली के बी.आर आम्बेडकर ( शताब्दी ) हॉस्पिटल में काम रही नर्सों को विरार से लाने और पंहुचने की व्यवस्था किए | चारकोप के कुछ इलाके में स्वच्छता बनाएं रखने के दवाइयों का छिड़काव कुछ सहयोगियों के साथ किया |


