मुंबई (सं. भा.)। मालाड पूर्व के दिंडोशी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नाइट एंजल द बार जो मौर्या बार के नाम से फेमस है के खिलाफ मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा ( एस एस ब्रांच ) द्वारा कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई किए हुए लगभग एक महीने होने को आया लेकिन यहां की स्थिति जस की तस बनी है। आज भी यहां आने वाले ग्राहकों के सामने बार बालाएं अश्लील डांस करती नजर आती है।

बता दें कि मौर्या बार पर जब एस एस ब्रांच द्वारा कार्रवाई की गई तब जोन १२ की डीसीपी और डिंडोशी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने सख्ती बरतते हुए वहां बार बालाओं द्वारा अश्लील डांस नही करवाने की चेतावनी दिया था। इन दोनो पुलिस के बड़े अधिकारियों की चेतावनी के बाद भी मौर्या बार में बार बालाए ग्राहकों के सामने आज भी अश्लील डांस कर रही है। अब यह सवाल उठता है कि मौर्या बार में किस पुलिस अधिकारी के इशारे पर अश्लील डांस कराया जा रहा है।



