अस्पताल में किया भर्ती
मीरा-भाईंदर (सं. भा.) : पारिवारिक समस्याओं से तंग आकर एक महिला ने अपने तीन वर्षीय बच्चे के साथ भाईंदर फ्लाइओवर ब्रिज से छलांग लगा दी।
महिला का नाम निखिता जायसवाल (21) है, जो मीरा रोड के साईबाबा नगर की निवासी है। सीनियर पीआई मुकुटराव पाटील ने बताया कि गुरुवार की शाम महिला ने भाईंदर पश्चिम में इंदिरागांधी फ्लाइओवर से छलांग लगा दी। महिला की पीठ की हड्डी टूट गई है और वह फिलहाल बात करने की स्थिति में नहीं है। बच्चे की भी पैर की हड्डी टूटी है। दोनों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था, पुलिस जांच जारी थी।



