spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईमौसम में बदलाव से मुंबई में बढ़ी गर्मी, तापमान में 4 डिग्री...

मौसम में बदलाव से मुंबई में बढ़ी गर्मी, तापमान में 4 डिग्री उछाल

मुंबई (सं.भा.) : मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी का असर तेज हो गया है। पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग चार डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे दोपहर के समय तेज धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले सप्ताह शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद कुछ दिनों तक हल्की राहत मिली, लेकिन रविवार को फिर से तापमान बढ़कर लगभग 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 22.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी का असर मुंबई के साथ-साथ ठाणे और नवी मुंबई में भी महसूस किया जा रहा है।

रविवार को ठाणे में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दिन के समय गर्मी और अधिक बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार समुद्र तटीय क्षेत्रों में पूर्व दिशा से चल रही हवाओं और एंटी-साइक्लोन के प्रभाव के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते मुंबई महानगर क्षेत्र में गर्मी और आर्द्रता दोनों में वृद्धि देखी जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक गर्मी और उमस की स्थिति बनी रह सकती है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।
— सुषमा नायर, मौसम वैज्ञानिक, कोलाबा वेधशाला

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com