spot_img
Homeमुंबई5 मेट्रो स्टेशनों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था

5 मेट्रो स्टेशनों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था

मुंबई (सं. भा.)  मुंबईकर मेट्रो यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मुंबई मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अब पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। मागाठाणे, ओशिवरा, गोरेगांव वेस्ट, मालाड  वेस्ट, बोरीवली वेस्ट के पास बेस्ट के डिपो में उनकी गाड़ियों की पार्किंग की जाएगी। इसमें मागाठाणे में 126 वाहन, ओशिवरा में 115 वाहन, गोरेगांव पश्चिम में 116 वाहन, मालाड पश्चिम में 86 वाहन और बोरीवली पश्चिम (वजीरा नाका) में 40 वाहन खड़े किए जा सकते हैं। इन 5 पार्किंग स्टेशनों पर कुल 483 वाहनों की पार्किंग क्षमता है। मुंबई उपनगरों के निवासियों को ‘लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ प्रदान करने मेट्रो यात्रियों को घर से मेट्रो स्टेशन तक आसानी से पहुंचने के लिए व्यवस्था रही है। यात्रियों के लिए पार्किंग थथा इसलिए की गई है मनचाहे गंतव्य तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर न रहना पड़े। बेस्ट ने अपने आधिकारिक मोबाइल ऐप ‘पार्क+’ के माध्यम से मेट्रो स्टेशनों के पास वाहन पार्किंग स्थान भी उपलब्ध कराया है।

बेस्ट की एसी बसें भी शुरू

इसके साथ ही बेस्ट ने मीरा रोड स्टेशन (पू) और मागाठाणे डिपो से दहिसर, ओवरीपाड़ा और नेशनल पार्क मेट्रो स्टेशनों के लिए एसी बसें भी शुरू की हैं। मेट्रो यात्रियों को स्टेशनों के आसपास लास्ट माइल कनेक्टिविटी के तहत ‘माई बाइक’ के माध्यम से मेट्रो स्टेशन से घर तक साइकिल जैसी सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

आरामदायक सुविधा देने प्रयास जारी

एमएमएमओसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एसवीआर श्रीनिवास के अनुसार, एमएमआरडीए और ग्रेटर मुंबई मेट्रो यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मेट्रो यात्रियों की यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए और क्या सुविधाएं दी जा सकती हैं।

किफायती पार्किंग शुल्क

पार्किंग सुविधा के लिए यात्रियों के लिए शुल्क किफायती रखा गया, चार पहिया वाहनों के लिए 30 रुपये और बसों के लिए 60 रुपये शुल्क पहले 3 घंटे के लिए लिया जाएगा। इसके बाद दोपहिया वाहनों के लिए 25 रुपये, चार पहिया वाहनों के लिए 40 रुपये और बसों के लिए 6 घंटे के लिए 95 रुपये शुल्क लिया जाएगा। योजना के अनुसार 6 घंटे, 12 घंटे अधिक के हिसाब से यह शुल्क लिया जाएगा। मासिक पास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com