spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने दो बदमाशों को मारी गोली

पुलिस ने दो बदमाशों को मारी गोली

  • जिला अस्पताल किया गया रेफर

सुलतानपुर (सं. भा.) : मोतिगरपुर थाने की पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। व्यवसाई पर जानलेवा हमला समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

चेकिंग के दौरान मिला मादक पदार्थ

मोतिगरपुर एसओ राजकुमार वर्मा व उनके हमराही रविवार की शाम दियरा बाजार के पास गाड़ियों के चोकिंग कर रहे थे। उसी समय एक बिना नम्बर की कार आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रोककर चेक किया। कार में बैठे व्यक्तियों में गोसाईगंज थाना के बहादीपुर निवासी रमन सिंह व मोतिगरपुर के दियरा निवासी राहुल धुरिया के पास से संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद हुआ।

मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली
पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई, जहां पूछताछ के बाद दोनों ने बताया कि और मादक पदार्थ दियरा के पास छुपा कर रखा है। देर रात पुलिस जब रमन सिंह व राहुल धुरिया को लेकर वहां गई तो वहां छुपा कर रखे गए असलहे से फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पैर में गोली लगने से दोनों गिर पड़े जिन्हे पकड़ लिया गया। घायल बदमाशों को मोतिगरपुर सी एच सी ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।

अवैध असलहा व गांजा बरामद
पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि दोनों युवक आपराधिक किस्म के हैं। इनके ऊपर पहले से कई मुकदमें दर्ज हैं। अवैध असलहा व गांजा बरामद हुआ है। अन्य विधिक प्रक्रिया की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com