spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईप्लेटिंग कारखाना वालों को पड़ रही है दोहरी मार

प्लेटिंग कारखाना वालों को पड़ रही है दोहरी मार

  • एक तरफ धंधा है मंदा दूसरी तरफ पड़ रहा कांदिवली पुलिस का डंडा

मुंबई (सं. भा.)। कांदिवली पश्चिम के गणेश नगर इलाके में बड़े पैमाने पर प्लेटिंग के कारखानों के अलावा अन्य कई तरह के कारखाने चलते हैं। इन कारखाने वालों पर इन दिनों दोहरी मार पड़ रही है। इनका कहना है कि एक तरफ इन सब का धंधा पहले से काफी मंदा चल रहा है। वहीं दूसरी ओर कांदिवली पुलिस के अंतर्गत आने वाले लालजी बीट चौकी के पुलिस वालों ने इन लोगों से वसूली अभियान चला रखा है। रक्षक के भक्षक बन जाने से परेशान यहां के कारखाना मालिक न्याय के लिए किसका दरवाजा खटखटाएं यह इन्हें समझ नहीं आ रहा है।

गौरतलब है कि इस इलाके में चलने वाले प्लेटिंग सहित अन्य कारखाना के मालिक अबतक बिन किसी परेशानी के अपना धंधा करते रहे हैं। विगत कुछ समय से लालजी पाड़ा बीट चौकी से जुड़े पुलिस वाले इन कारखाना मालिकों से जमकर वसूली का खेल खेल रहे हैं। इस वसूली के खेल में राज्य सरकार की सेक्यूरिटी ऐजेंसी महाराष्ट्र सेक्यूरिटी फोर्स के जवानों को आगे किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य सरकार की ओर से पुलिस स्टेशन स्तर पर पुलिस कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए महाराष्ट्र सेक्यूरिटी फोर्स के जवानों को अस्थाई तौर पर न्युक्त किया गया है। यही लोग फिलहाल पुलिसवालों के हाथ की कठपुतली बन गणेश नगर के कारखाना मालिकों से हफ्ता वसूली को अंजाम दे रहे हैं।


कारखाना मालिकों का कहना है कि कॉपर पहले साढ़े छह सौ रुपए में मिलया था अब उसका दाम लगभग साढ़े नौ सौ रुपए हो गया है। ६० से ६५ हजार रुपए किलो बिकने वाला चांदी इन दिनों लगभग ९५ हजार रुपए किलो में मिलता है। प्लेटिंग के काम में आनेवाले केमिकल्स के ३० से ४० प्रतिशत तक दाम बढ़ चुके हैं। परंतु प्लेटिंग कारखाना वालों को काम के बदले मिलनेवाला मेहनताने में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यानी धंधे में महंगाई की मार झेल रहे कारखाना मालिक अब पुलिसवालों की वसूली से बुरी तरह तंग आ चुके हैं। इनका यह भी कहना है कि अगर यही हाल रहा तो हमें जल्द हीं यहां से गुजरात या उत्तर प्रदेश पलायन करना पड़ेगा। इस संबंध में जब कांदिवली के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से बात की गई तो उन्होंने कारखाना वालों को लिखित शिकायत करने की बात कही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com