spot_img
Homeमहाराष्ट्रमां-बेटी के रिश्ते पर सवाल, 72 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस...

मां-बेटी के रिश्ते पर सवाल, 72 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

मुंबई (सं. भा.) उम्र के इस पड़ाव पर जब बुजुर्गों को अपनों के सहारे और देखभाल की जरूरत होती है, ऐसे में कांदिवली पश्चिम के चारकोप इलाके में 72 वर्षीय महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला ने अपनी ही बेटी पर धक्का-मुक्की करने, प्रताड़ित करने और घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर चारकोप पुलिस ने बेटी पूनम विशाल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शिकायत में बुजुर्ग महिला ने अपनी बेटी पर उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता तथा माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और चारकोप पुलिस को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। घटना सामने आने के बाद वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com