spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईसेवा निवृत्त शिक्षक, का कुर्ला में सेवा संपूर्ति समारोह

सेवा निवृत्त शिक्षक, का कुर्ला में सेवा संपूर्ति समारोह

मुंबई (सं. भा.)  बृहनमुंबई  महानगरपालिका के शिक्षा विभाग में कई दशकों तक शिक्षक के रूप में सेवारत रहे वीरेंद्र यादव के सेवानिवृत्त होने पर सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कुर्ला पश्चिम स्थिति काजूपाड़ा के मनपा विद्यालय क्र. एक में मुखयधपाक के रूप में अपनी सेवाए देने के बाद यादव सेवानिवृत्त हुए बाल विकास मडंल के तत्वावधान में शिवजी विद्यालय में हुए सम्मान समारोह की  अध्यक्षता पूर्व मनपा शिक्षा अधीक्षक रामचंद्र पांडेय ने की. इस अवसर पर यादव का शाल,  श्रीफल तथा पुष्पगुच्छ देकर सार्वजनिक सत्कार किया गया.

सम्मानित होने के बाद भावुक हुए वीरेन्द्र यादव ने शिक्षक जीवन के अनुभव साझा करते हुए मित्रो के साथ बिताये गये पल को याद किया आयोजन समिति के रामकेश यादव के अनुसार समारोह में आरटीआई विशेषज्ञ अनिल गलगली, शिक्षा निरीक्षका उमा शिंदे, नगरसेवक हरीश भंदिरगे,  विजेंद्र शिंदे, रामहित यादव, अरविंद सिंह, रमाकांत यादव, श्रीप्रकाश पाठक, अमरामवती पाल, वंदना सावंत आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com