spot_img
Homeउत्तर प्रदेशऑनलाइन अटेंडेंस के खिलाफ शिक्षकों ने डीएम ऑफिस और बीएसए ऑफिस का...

ऑनलाइन अटेंडेंस के खिलाफ शिक्षकों ने डीएम ऑफिस और बीएसए ऑफिस का किया घेराव

फतेहपुर (सं. भा.) फतेहपुर में शिक्षकों ने ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर आज डीएम और बीएसए कार्यालय का घेराव किया है, प्रदेश भर में ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों पर लगातार सरकार शिकंजा कस रही है, इसके बावजूद शिक्षक आर पार की लड़ाई के मूड में हैं। फतेहपुर में भी योगी सरकार के फरमान की जमकर ना फरमानी की जा रही है। रोज शिक्षक कहीं ना कहीं कोई ज्ञापन सौप अपना विरोध दर्ज करते हैं। बता दें कि पूरे जिले में नाम मात्र की ऑनलाइन अटेंडेंस लग रही है। जनपद के ज्यादातर विद्यालयों में शिक्षक ऑफलाइन अटेंडेंस लग रहे हैं। इसके साथ ही शिक्षक सरकार के ऑनलाइन अटेंडेंस के पीछे कुछ और ही मंशा बता रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि सरकार हमारी मांगे नहीं मान रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com