spot_img
Homeउत्तर प्रदेशजनपद के आधा दर्जन दिवंगत अधिवक्ताओं के आश्रितों को मिली 05–05 लाख...

जनपद के आधा दर्जन दिवंगत अधिवक्ताओं के आश्रितों को मिली 05–05 लाख की आर्थिक मदद

– डीएम- जजों ने किया भेंट की चेक, शील्ड व अंगवस्त्र

फतेहपुर (प्रमोद श्रीवास्तव)। शासन द्वारा अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए दिवंगत अधिवक्ताओ के आश्रितों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन लखनऊ में आज आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती सी. इंदुमती, एडीजे, सीजेएम, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी की उपस्थिति में देखा व सुना गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी व मो० इलियास अपर जिला जज सत्र न्यायालय कोर्ट 1, आशुतोष कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा दिवंगत अधिवक्ताओं के आश्रित ऊषा त्रिपाठी पत्नी स्व० शिवदत्त त्रिपाठी देवीगंज, मालती देवी पत्नी स्व० अरुण कुमार यादव रिफ्यूजी कालोनी पीरनपुर, सीमा उत्तम पत्नी सर्वेश कुमार आवास विकास कालोनी, शशि अवस्थी पत्नी स्व० हरी प्रसाद अवस्थी रामगंज पक्का तालाब, शकीना बेगम पत्नी स्व० मो० रफी खंभापुर, अफरीन खान पत्नी स्व० मुसीर अहमद खान पत्थर कटा चौराहा (हनुमान मंदिर के पास) को 05–05 लाख रुपए की चेक, अंगवस्त्र, शील्ड देकर सहायता प्रदान की गई और परिवार के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।
इस मौक़े पर डीएम ने कहा कि पति की मृत्यु होने के बाद जिंदगी को आगे ले जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री जी की पहल पर अधिवक्ताओं के आश्रितों के जीवन को आसान बनाने के लिए अधिवक्ता कल्याण निधि से यह आर्थिक सहायता दी गई है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के परिजनों/आश्रितो को शिक्षा और सेवायोजन विभाग के माध्यम से योग्यता के अनुसार कार्यक्रम चलाकर रोजगार दिलाया जायेगा। कहा कि कानून का राज रूल ऑफ़ लॉ को चलाने के लिए अधिवक्ताओं का प्रमुख स्थान है। कानून सबके लिये एक है, अधिवक्ता बहुत ही न्यूनतम संसाधनों में काफी विपरीत परिस्थितियों में कार्य करते हैं। वह न्यायिक व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान करते हैं। अधिवक्ता कल्याण निधि से जनपद के 06 अधिवक्ताओं के परिजनों को परिवार आर्थिक सहायता के रूप में पांच- पांच लाख रुपए की धनराशि दी गई है जो ऑनलाइन उनके खाते में भेजी गई है।
इस अवसर पर ज़िला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश वर्मा, मंत्री शबचानी लाल सहित शासकीय अधिवक्ता तथा बार एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com