spot_img
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज से आया दरोगा का बेटा कानपुर में देह व्यापार में लिप्त

प्रयागराज से आया दरोगा का बेटा कानपुर में देह व्यापार में लिप्त

  • पुलिस ने किया गिरफ्तार

कल्याणपुर (सं. भा.) कल्याणपुर पुलिस ने रविवार को एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शिवली रोड पर स्थित स्काई व्यू होटल में छापा मारा। पुलिस ने मौके से एक नाबालिग सहित पांच युवतियों और एक युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। पकड़े गए युवक की पहचान प्रयागराज निवासी के रूप में हुई, जो कि एक दारोगा का बेटा बताया जा रहा है। युवक कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए आया हुआ था।सूचना के अनुसार, पुलिस को होटल में देह व्यापार की गतिविधियों की जानकारी मिली थी। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब होटल में तलाशी ली, तो वहां अनैतिक गतिविधियां होती पाई गईं। पुलिस ने तुरंत सभी को हिरासत में ले लिया और होटल में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी जब्त कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए युवक का संबंध एक दरोगा से है, जो प्रयागराज का निवासी है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी पनकी श्वेता कुमारी और एडीसीपी विजेंद्र द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अनैतिक कार्य की पुष्टि हुई है, और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। वहीं, होटल मैनेजर ऋतिक पाल मौके से फरार हो गया, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।इस घटना ने कल्याणपुर क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है, और पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com