खागा (सं. भा.) : नगर के पश्चिमी बाईपास पर बीती रात्रि बीओबी के ग्राहक सेवा केंद्र का शटर तोड़कर शातिर नकदी व कीमती सामान बटोर ले गए। केंद्र के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक शातिर कैद हो गया है। नई बाजार मुहल्ले के रहने वाले ऋषि पांडेय, हाईवे किनारे संग्रामपुर सानी गांव में बीओबी का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। रात साढ़े 12 बजे करीब तीन शातिर शटर तोड़कर ग्राहक सेवा केंद्र में घुस गए। सीसीटीवी में पुलिस ने देखा कि प्रतिष्ठान के अंदर एक चोर एक-एक सामान खंगालने के बाद आराम से निकल गया। पीड़ित ने बताया कि गुल्लक में रखे सात हजार रुपये नकदी व स्वैप मशीन लेकर चोर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी, शातिर कैमरे में कैद
RELATED ARTICLES


