spot_img
Homeमुंबईओवरस्पीडिंग का पता नहीं लगा पा रहे ट्रैफिक कैमरे

ओवरस्पीडिंग का पता नहीं लगा पा रहे ट्रैफिक कैमरे

  • सिस्टम अपग्रेड की जरूरत

मुंबई (सं. भा.) मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु) पर हाल ही में राज्य परिवहन विभाग ने इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) कैमरों का परीक्षण किया, लेकिन यह कैमरे ओवरस्पीडिंग जैसे यातायात उल्लंघनों का पता लगाने में असमर्थ रहे। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, परीक्षण के दौरान जब वाहन निर्धारित गति सीमा से अधिक तेजी से चले, तो कैमरे उन्हें पहचान नहीं पाए।

अब एमएमआरडीए को एक सुझाव भेजा जाएगा, जिसमें मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर स्थापित आईटीएमएस मानकों के अनुरूप सिस्टम को अपग्रेड करने का अनुरोध किया जाएगा। अटल सेतु पर वर्तमान में गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा है, जबकि फ्लाईओवर पर यह 40 किमी प्रति घंटा है। मौजूदा कैमरे गति की निगरानी तो कर रहे हैं, लेकिन ओवरस्पीडिंग, बिना सीट बेल्ट के ड्राइविंग, मोबाइल फोन का उपयोग और अन्य गंभीर यातायात उल्लंघनों का पता लगाने में सक्षम नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com