spot_img
Homeमुंबईसिर्फ ट्रक और टेंपो की करते थे चोरी

सिर्फ ट्रक और टेंपो की करते थे चोरी

  • साढ़े चार करोड़ कीमत के 53 वाहन जप्त
  • दो आरोपी गिरफ्तार

मीरा भाईंदर (सं. भा.) – वसई विरार आयुक्तालय के क्राइम ब्रांच की काशीमीरा यूनिट 1 ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह से जुड़े 2 ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो सिर्फ हैवी गाड़ियां यानी ट्रक और टेंपो की चोरी करते थे। आरोपियों के नाम  फारुख तैयब खान व मुबीन हारिस खान बताया गया है जो सड़क किनारे खड़ी बड़ी गाड़ियों को चुरा लेते थे और नंबर प्लेट बदल कर दूसरे राज्यो में अपने साथियों की मदद से बेचा करते थे |  इन आरोपियो पर कई राज्यों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बतादें कि  क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के पास पास से 48 आयशर टेंपो, 2 टाटा टेंपो, एक अशोक लेलैन्ड सहित 2 क्रेटा कार जब्त किए हैं। बरामद गाड़ियों की कीमत साढ़े चार करोड़ से अधिक बताई गई है।  आरोपियों ने महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तरप्रदेश ,दिल्ली आदि जगहों से यह वाहन चोरी किए थे।  इस मामले में और कई आरोपी हैं जिनकी तलाश जारी है।  यह अब तक कि सबसे बड़ी कार्रवाई है।  यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर मधुकर पांडे, एडिशनल सीपी श्रीकांत पाठक के मार्ग दर्शन में डीसीपी अविनाश अंबुरे, एसीपी अमोल मांडवे, पुलिस निरीक्षक अविराज कुराडे, सहायक पुलिस निरीक्षक कैलाश टोकले, पुष्पराज सुर्वे, सुहास काम्बले आदि ने की है।

 पुलीस कमिश्नर मधुकर पांडे ने बरामद की गई गाड़ियों में से चार गाड़ियां उनके मालिकों को वापस की है। चोरी गई गाड़ी मिलने के बाद गाड़ी के मालिक ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वो पुलिस की इस कार्रवाई से काफी खुश हैं |

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com