वसई (सं. भा.) कोरोना काल में कर्मचारियों के व्यस्त हो जाने से सभी महानगर पालिकाओं से टैक्स वसूली का काम लटका रह गया जिससे मनपा की तिजोरियों पर काफी असर पड़ा है अब जब की कोरोना की दूसरी लहर भी थमती नजर आ रही है तो महानगर पालिकाओ ने अपनी तिजोरियां भरने के लिए प्रॉपर्टी टैक्स समेत अन्य करो की वसूली कर ध्यान केंद्रित कर रही है इसी कड़ी में वसई विरार महानगरपालिका ने चालू वित्त वर्ष में संपत्ति कर संग्रह के लिए ३०० करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा है। इसके लिए तीन सूत्री कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। इसमें संपत्ति भुगतान का वितरण, मोबाइल पर जागरूकता संदेश व नीलामी कार्रवाई का समावेश है। चालू वित्त वर्ष २०२१ २२ के लिए मनपा का संपत्ति कर २८३ करोड़ है। पिछले स का बकाया ३५० करोड़ रुपए है। पिछले साल कोरोना काल में मनपा ने रिकॉर्ड २२१ करोड़ टैक्स जमा किया था। ऐसे में मनपा का उत्साह और बढ़ गया है। मनपा ने अधिक से अधिक कर एकत्र करने के लिए इस वर्ष मिशन ३०० करोड़ को लागू करना शुरू कर दिया है। अब तक अभियान सफल रहा है और पहले तीन महीनों में १७ करोड़ रुपए की वसूली की गई है। संपत्ति कर की वसूली के लिए मनपा ने योजना बनाई है। इसका पहला भाग संपत्ति धारकों को समय पर भुगतान करना है। इसके लिए ९ वार्डों में प्रशिक्षित स्टाफ की टीम बनाई गई है। मनपा पास ८ लाख ७५ हजार संपत्ति धारक हैं। इसमें से २ लाख संपत्ति धारकों ने भुगतान कर दिया गया है। कई लोग समय पर भुगतान नहीं कर पाते हैं। चालू वित्त वर्ष में मनपा ने १७ करोड़ रुपए का कर एकत्र किया है। पिछले ८ दिनों में ८ करोड़ रुपए की वसूली हुई है ।
वसई विरार मनपा की 3 सूत्रीय योजना, चालू वित्त वर्ष में ३०० करोड़ ‘प्रॉपर्टी टैक्स’ वसूलने का लक्ष्य
RELATED ARTICLES


