spot_img
Homeमुंबईस्वंयसेवकों को आग बुझाने का दिया प्रशिक्षण

स्वंयसेवकों को आग बुझाने का दिया प्रशिक्षण

वसई विरार अग्निशमन दल की पहल

मुंबई (सं. भा.) मुंबई और आसपास के क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। इसी को ध्यान में रख कर मानव उत्थान सेवा समिति से संबद्ध मानव सेवा दल, शाखा कार्यकर्ता तथा वसई-विरार अग्निशमन दल के संयुक्त तत्वावधान में आपातकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। वसई पूर्व के एवरशाइन सिटी स्थित श्री हंस विजय नगर आश्रम में आयोजित शिविर की शुरुआत ध्यान साधना से हुई। उसके बाद वसई- विरार अग्निशमन दल की टीम द्वारा विभिन्न प्रकार के आग लगने पर उसे बुझाने के बारे में मौजूद स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया।

श्री हंस विजय नगर आश्रम में लोगों ने सीखे गुर : आग लगने के मुख्य कारण के बारे में अग्निशमन दल के वालंटियर ने बताया कि हवा, गर्मी और ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग लगती और फैलती है। आग लगने की परिस्थिति में धैर्य से काम लेना चाहिए और तुरंत अग्निशमन दल को सूचित करना चाहिए। आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग कब और कैसे करें इसका डेमो उपस्थित लोगों को दिखाया और समझाया। आश्रम के प्रभारी महात्मा मुसाफिरानंद के साथ अन्य संत महात्माओं और सेवा दल के सदस्यों ने आग बुझाने का प्रशिक्षण लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com