spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईमहिला का चेन छीना

महिला का चेन छीना

  • 4 बदमाश अरेस्ट

नालासोपारा (सं. भा.) सुबह की सैर पर निकले लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को दी। विरार अपराध शाखा की यूनिट तीन के वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद बदाख ने बताया कि 12 अक्टूबर को गिरोह ने नालासोपारा में 59 वर्षीय एक महिला को रोका और उन्हें एक पैकेट दिया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने झूठा दावा किया कि पैकेट में पांच लाख रुपए हैं और महिला की एक लाख रुपए मूल्य की सोने की चेन छीन ली। उन्होंने कहा, “जब महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है और उसने पुलिस से संपर्क किया। सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। पिछले कुछ दिनों में, हमने शंकर राय प्रभु राय (37), मंगल नाथूराम सिलावट (37), सचिन चुन्नीलाल राठौड़ (22) और राजू राय शंकर राय (25) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com