spot_img
Homeठाणेमीरा-भायंदर में बढ़े सबसे अधिक मतदाता

मीरा-भायंदर में बढ़े सबसे अधिक मतदाता

ठाणे (सं. भा.) : विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिला प्रशासन भी लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर तैयार है। हाल ही में जिला प्रशासन ने 18 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं के आंकड़े जारी किए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 50 हजार 93 मतदाताओं की बढ़ोतरी मीरा- भायंदर विधानसभा क्षेत्र में हुई है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दौरान चलाए गए मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम से मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जिले में मतदाताओं की संख्या 68 लाख एक हजार 244 हो गई है। इसके बाद आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त समीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। इस कार्यक्रम के तहत मतदाता पंजीकरण से चार लाख 78 हजार 891 नए मतदाता बढ़े हैं।

प्रशासन के मुताबिक, ठाणे जिले के 18 विधानसभा क्षेत्रों में 71 लाख 55 हजार 728 मतदाता हैं, इनमें 38 लाख 13 हजार 264 पुरुष, 33 लाख 41 हजार 70 महिला, 1,394 अन्य मतदाता हैं। 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या एक लाख 65 हजार 597 है। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 37 हजार 854 है, जबकि 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 57 हजार 209 है। ओवला-माजीवाडा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक पांच लाख 40 हजार 293 है, जबकि उल्हासनगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम दो लाख 80 हजार 852 मतदाता हैं। सबसे ज्यादा वोटर मीरा-भायंदर सीट पर बढ़े हैं। लोकसभा चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र में चार लाख 57 हजार 359 मतदाता थे। अब पांच लाख सात हजार 452 मतदाता हो गए हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 50 हजार 93 बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com