spot_img
Homeमुंबईआगजनी को दावत देता गणेशनगर अवैध कारखानों में कभी भी हो सकती...

आगजनी को दावत देता गणेशनगर अवैध कारखानों में कभी भी हो सकती है आगजनी की घटना बिना लायसेंस और एनओसी चलते प्लेटिंग कारखाने

मुंबई (सं. भा.)। कांदीवली (प.) के गणेश नगर परिसर में बड़ी संख्या में अवैध कारखाने चलाये जा रहे हैं जिनके पास न तो कोई लायसंस है और न ही फायर ब्रिगेड जैसे सरकारी विभाग के एनओसी। इसके चलते गणेश नगर परिसर आगजनी की घटना को दावत देता नजर आ रहा है।

अभी पिछले दिनों यहां मे इस्लाम कंपाउंड, के. डी. कंपाउंड के प्लास्टिक कारखानों में आग लगने से बस्ती के हजारों लोगों की जान को खतरा पैदा हो गया था। लेकिन आर-दक्षिण मनपा विभाग के लायसेंस विभाग के अधिकारियों के भ्रष्टाचार के चलते इन पर अंकुश नही लग पा रहा है । बताया जाता है कि संदीप मोरे और उसकी टीम यहां से हर महीने मोटी कमाई करती है। कई सामाजिक संगठनों ने यहां के संजय नगर गांधी नगर आदि परिसरों में चलने वाले अवैध कारखानों की शिकायत की है लेकिन कोई कारवाई नहीं की गयी। यहां के प्लेटिंग कारखानों समेत खिलानों, मिठाई के कारखानों में कई प्रकार के खतरनाक और विषैले रसायनों का उपयोग किया जाता है। जिसकी चपेट में अक्सर यहां काम करने वाले कर्मचारी आते रहते हैं। जल्द आग पकड़ने वाले इन कारखानों के चलते इस परिसर में रहने वाले हजारों लोगों की जिंदगियां खतरे में आ गयी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com