उपायुक्त कि भी नहीं सुनते पुलिसवाले ध़डल्ले से चल रहे हैं जुए के अड्डे

0
1868

मुंबई (संवाददाता)। मुंबई पुलिस की साख दिन प्रति दिन गिरती जा रही है। हालात कुछ ऐसे हो गए है कि यहां के क्रिकेट के सट्टेबाजों पर नकेल थाणे पुलिस को कसना प़डा है। इतना हीं नहीं गल्ली कुचों में चलाए जाने वाले जुए के अड्डों पर भी रोक लगाने में मुंबई पुलिस असमर्थ दिखाई प़डती है। जोन ११ के पूरे क्षेत्र में कुकूरमुत्तों की तरह जुए के अड्डे खुल गए है। क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त द्वारा इन जुए के अड्डों पर क़डी कार्रवाई किए जाने के आदेश भी दिए गए हैं पर पुलिस वालों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहे हैं।

बता दें कि जैसे-जैसे दीवाली नजदिक आता जा रहा है। वैसे-वैसे पुलिस उपायुक्त जोन ११ के क्षेत्र के गल्ली-गल्ली में जुए के अड्डे खुलते जा रहे हैं। ऐसे ही एक जुए का अड्डा चारकोप गांव, नानाची वा़डी में बेखौफ चलाया जा रहा है। अभी हाल ही में यहां पर चारकोप पुलिस ने छापा मारा था। इसके बावजूद यहां पर आज भी जुए के अड्डे का चालू रहना स्थानीय पुलिस की कार्रवाई पर प्रश्न चिन्ह तो ख़डा ही कर रहा है। इसी प्रकार मालवणी के अली तालाब, ८ नंबर महाडा सहित ओल्ड और न्यू कलेक्टर कंपाउंड के अलावा कांच पा़डा, श्री लंका झोप़डपट्टी आदि परिसरों में जुए के अड्डे खुलेआम चलाए जा रहे हैं। चारकोप गांव के जिस जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा था वह विरेंद्र चौहान नामक व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा है। चौहान की चौधराहट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि छापा मारे जाने के बावजूद उसके जुए के अड्डे को चारकोप पुलिस बंद कराने में खुद को असमर्थ पा रही है। चारकोप पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद डावरे से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।