spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबई'ओढ़नी गैंग' का कहर 6 दुकानों में से 1 लाख का...

‘ओढ़नी गैंग’ का कहर 6 दुकानों में से 1 लाख का सामान लुटा

कल्याण   (सं. भा.) |  एक लड़की समेत तीन महिला चोरों के एक गैंग ने कल्याण में स्थित 6 दुकानों से एक रात में लगभग 1 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने इस गैंग को ‘ओढनी गैंग’ का नाम दिया है क्योंकि इस गैंग की सदस्यों ने शनिवार रात और रविवार दिन के बीच में दुकानों के दरवाजों को तोड़ने के लिए अपने दुपट्टों का इस्तेमाल किया था।


चोरी की घटनाएं तब संज्ञान में आईं जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे और उन्हें शॉप पर लटके हुए ताले टूटे हुए मिले। यही नहीं, दुकान के मालिकों को सामान समेत कैश भी गायब मिला। इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया, ‘गैंग के सदस्यों की तस्वीरें एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।’

पुलिस के मुताबिक, ‘वारदात को अंजाम देते वक्त दो महिलाएं नजर रख रही थीं जबकि तीसरी चोर दुकान के पास कुछ इस तरह से बैठी थी कि ताला ढक जाए। इसके बाद ताला तोड़कर चौथी चोर दुकान के अंदर घुस गई।’ एक अधिकारी ने बताया, ‘चोरों ने 6 दुकानों से 1.13 लाख रुपये का सामान और एक 10 हजार रुपये की कीमत का एक मोबाइल चोरी किया है।’

सीनियर इन्स्पेक्टर रवींद्र तायड़े ने बताया कि गैंग की सदस्यों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सर्कुलेट कर दी गई हैं और अपील की गई है कि यदि इनके बारे में किसी को भी कोई जानकारी है तो हमें सूचित करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com