
मुंबई (संवाददाता)। गोरेगांव (प.), लिंक रोड स्थित कांचा बार जब से शुरु हुआ है तब से वह किसी न किसी विवाद मे घिरा रहा है। देर रात तक बीयर बार चलाने, वहां बार बालाओं द्वारा ग्राहकों के सामने मादक डांस किए जाने आदि को लेकर उस पर आरोप लगते रहे है। इस का खुलासा पुलिस छापे मारी में भी हो चुकी है। चौकाने वाली बात यह है कि सरकारी नियमों को धत्ता बताने वाले बीयर बार मे कई बार पुलिस की छापा मारी के बावजूद उसके खिलाफ कोई क़डी कार्रवाई नही किए जाने से स्थानिय लोग आश्चर्यचकित हैं। स्थानीय पुलिस स्टेशन बांगुर नगर की कृपा भी कांचा बार पर हमेशा बरसती रही है ऐसा आरोप स्थानीय लोगों का है।
बता दें कि कांचा बीयर बार में लगभग दो सप्ताह पहले मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस (एस एस) ब्रांच के अधिकारियों ने मिली शिकायत के बाद वहां छापा मारी की। छापेमारी में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने पाया कि बार का मुख्य दरवाजा बंद कर गली के अंदर जाने पर बीयर बार मे बने दरवाजे से ग्राहकों को अंदर-बाहर छो़डा जा रहा है। छापामारी लगभग सुबह ४ बजे की गई थी और पाया कि अंदर बार गुलजार था। ग्राहक बैठे हुए थे और बार बालाएं उनके सामने मादक ठुमके लगाने में मस्त थी। उक्त छापेमारी के दौरान लगभग १६ ल़डकियों को एस एस ब्रांच के पुलिस अधिकारी छु़डाने में कामयाब रहे थे। ब़डी बात यह है कि स्थानीय पुलिस स्टेशन बांगुर नगर को छापेमारी की भनक तब तक नही थी जब तक एस एस ब्रांच के लोग कांचा बीयर बार के मालिक, मैनेजर आदि के खिलाफ एफआई आर करने वहां नहीं पहुंचे थे।
इस संबंध मे स्थानीय लोगों का कहना है कि कांचा बीयर बार पर बांगुर नगर पुलिस स्टेशन हमेशा से मेहरबान रही है। यही कारण है कि छापे मारी के बाद भी कांचा बीयर बार अब भी बद्स्तूर चल रहा है। बार बालाएं आज भी लगभग २ बजे रात का अपनी मादक अदाओं का जाम ग्राहकों को परोस रहीं हैं। स्थानीय पुलिस कब इस बार के खिलाफ क़डी कार्रवाई करती है यह भविष्य के गर्त में छुपा है।


