spot_img
Homeमुंबईक्रेन ने ली मजदूर की जान

क्रेन ने ली मजदूर की जान

मुंबई (संवाददाता)। मेट्रो ७ निर्माण के दौरान क्रेन का हिस्सा गिरने की वजह से २१ वर्षीय मजदूर की मौत हो गई हैं। दहिसर से अंधेरी के बीच मेट्रो ७ का निर्माण कार्य जारी है. शुक्रवार रात २ बजे के करीब मेट्रो ७ के सिम्प्लेक्स परिसर में हरी ओम यादव काम कर रहा था। तभी क्रेन का हिस्सा उसके सिर पर गिर प़डा।
मामला मेट्रों ७ निर्माण का
दुर्घटना के बाद उपचार के लिए यादव को पहले बालासाहेब ट्रॉमा सेंटर फिर गोंरेंगाव के सिद्धार्थ अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने यादव को मृत घोषित कर दिया। एमएमआरडीए ने घटना के जांच के आदेश प्राधिकरण के जनरल कंसल्टेंट व अन्य एजेंसियों को दिया है। तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। एमएमआरडीए के अनुसार प्राथमिक दृष्टि से क्रेन के रियर राईट आउटरिगर में तकनीकी खामियां आने की बात सामने आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com