spot_img
Homeमुंबईजेनेरिक दवाओं को दी तरनीह संस्था ने डाँक्टरों को चेताया

जेनेरिक दवाओं को दी तरनीह संस्था ने डाँक्टरों को चेताया

मुंबई (संवाददाता)।   महाराष्ट्र में  अब  डॉक्टरों  को  मरीजों  को  विकल्प  देते  हुए  किसी  खास  बांड  की   दवा  की  जगह   जेनेरिक   दवा  लिखनी  होगी। दोषी  पर  होगी कार्रवाई जेनेरिक  नुस्खे   के  साथ  रोगी   अब  संबंधित  दवा  के  किफायती   विकल्पों  को  चुन  सकते  हैं। राज्य  सरकार  ने  एक  बयान  में  कहा  कि  भारतीय  चिकित्सा  परिषद  नियम  प्रावधान  के  तहत  राज्य  चिकित्सा  परिषद  के  फैसले के  अनुरुप  डॉक्टरों  को  दवा  के  जेनेरिक  नाम  लिखने  चाहिए,  जो  स्पष्ट  और  मुख्यत :  ब़डे  अक्षरों  में  लखिे  हों। बयान में  कहा  गया  कि  वे  यह  भी  सुनिश्चित  करेंगे  कि  दवाओं   का  परामर्श और  इस्तेमाल  तर्कसंगत  हो।  महाराष्ट्र  चिकित्सा  परिषद  के  रजिस्ट्रार  डॉ.  दिलीप  वांगे  ने  घटनाक्रम  की  पुष्टि  की।  उन्होंने  कहा ,  यदि  कोई  डॉक्टर  इसका  उल्लंघन  करते  पाया   जाता  है  तो  राज्य  चिकित्सा  परिषद  अनुशासनात्मक  कार्रवाई  करेगी। भारतीय   चिकित्सा  परिषद  ने  अप्रैल  में  डॉक्टरों  को  चेतावनी  दी थी  कि  यदि  वे  जेनेरिक  दवा  लिखने  के  इसके   निर्देश  का  पालन   नहीं  करेंगे  तो  उनके  खिलाफ  कार्रवाई  की  जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com