spot_img
Homeउत्तर प्रदेशगंगा व रजबहा में बच्चे समेत दो के मिले शव

गंगा व रजबहा में बच्चे समेत दो के मिले शव

उन्नाव (सं. भा.)। पशु चराने गए एक युवक व एक बालक की गंगा व रजबहे में डूबकर मौत हो गई। बांगरमऊ में भैंस चराने गया बालक गंगा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों को तलाश में लगाया, जिस पर बालक का शव 5 किमी दूर पानी में मिला। वहीं पुरवा में दौरा पड़ने से रजबहे में गिर जाने से युवक की मौत हो गई।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अटवा मजरा मेला आलम शाह निवासी वीरेन्द्र का 12 वर्षीय पुत्र जितेश गांव के अन्य लड़कों के साथ रविवार को गंगा कटरी में भैंस चराने गया था जहां वह नहाने लगा और गहरे पानी मे चला गया जिससे वह डूब गया। काफी देर जितेश के पानी से बाहर न निकलने पर परिजन और ग्रामीणों ने पानी में उतरकर उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन तलाश न होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर किशोर की खोजबीन शुरू कराई। काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल से करीब 5 किमी दूर मल्लाहन पुरवा गांव के सामने पानी के नीचे गहराई में किशोर का शव मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुरवा के वार्ड पीरजादीगढ़ी के 28 वर्षीय श्रीकांत पुत्र बुद्धिलाल का शव पुरवा रजबहे में रविवार को मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि श्रीकांत शनिवार को जानवर चराने गया था। उनके अनुसार उसे मिर्गी के दौरे आते थे जिससे नहर में गिरकर मौत होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। श्रीकांत की मौत से मां एवं छोटा भाई बउवा का रो-रोकर बुराहाल है। कोतवाल अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि युवक को मिर्गी के दौरे आते थे। जिससे रजबहे में गिरकर डूबने से मौत होना माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com