spot_img
Homeउत्तर प्रदेशजमीन के विवाद में वृद्ध मां से मारपीट

जमीन के विवाद में वृद्ध मां से मारपीट

वाराणसी (सं. भा.) बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार और उन्हें अपनों से मिलने वाली प्रताड़ना चिंता का विषय है। वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर एक वृद्ध विधवा महिला से मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर मिर्जामुराद पुलिस ने महिला के दो बेटों रामचंद्र, रामसुंदर उर्फ छोटे और बहुओं मंजू देवी व संजू देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

अमिनी (टिकरा) गांव निवासी जड़ावती का आरोप है कि 15 सितंबर की रात आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने जमीन अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाने तथा विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com