spot_img
Homeमुंबईगणेशनगर का एसआरए घोटाला मामला चुपके-चुपके लोगों को पटाने का काम शुरु...

गणेशनगर का एसआरए घोटाला मामला चुपके-चुपके लोगों को पटाने का काम शुरु तूफान आने से पहले की शांति

मुंबई (संवाददाता)। कांदीवली (प.) के गणेश नगर परिसर के केडी कंपाउंड, इस्लाम कंपाउंड, रहमत मस्जिद गली स्थित जनप्रिय सोसायटी, आदर्श सोसायटी में, होने वाले एसआरए योजना में घोटाले के मामले सामने आने से मचा कोहराम इन दिनो शांत दिखायी दे रहा है। बताया जा रहा है कि रुपारेल बिल्डर चुपके-चुपके इस घोटाने को लेकर हल्ला मचाने वालो लोगों को पटा रहा है। लोग पैसापाकर तीर्थयात्रा आदि में लगे है।

सूत्रों के अनुसार टेबल सर्वे करने के बनाय बिल्डर अपने आफिस में लोगों को एक. एक. कर बुलाकर सेटिंग कर रहा है। और घर खाली कराकर तो़डता भी जा रहा है। लोगों का मानना है कि यह तूफान आने के पहले की शांति है। घर खाली कराकर तो़डने के बाद अपात्रों की संख्या अचानक ब़ढने की संभावना है तब लोग अपने आपको ठगा सा महसूस करेंगे। कई लोगों का मानना है कि बिल्डर पहले पैसा फेंककर घर खाली करा कर तो़ड देते है बाद में अपात्र बताकर घर देने से मना कर देते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com