spot_img
Homeउत्तर प्रदेशगेहूं क्रय केंद्र पर पांच दिन से ताला, भटक रहे किसान

गेहूं क्रय केंद्र पर पांच दिन से ताला, भटक रहे किसान

सुलतानपुर (सं.भा.)। पांच दिन से अन्नदाता ट्रैक्टर-ट्राली में गेहूं लादकर क्रय केंद्र खुलने का इंतजार कर रहे हैं। पांच दिनों से यहां ताला लटक रहा है। इस वजह से उसका गेहूं बिक नहीं पा रहा है। समिति के क्रय केंद्र पर गेहूं बेचना किसानों के लिए मुसीबत बना हुआ है। पिछले चार दिनों से हो रही बरसात में किसान किराए के ट्रैक्टर-ट्राली में गेहूं लादकर समिति पर बेचने का इंतजार कर रहे हैं। सचिव द्वारा खरीद करने से साफ साफ इनकार किया जा रहा है। इस क्रया केंद्र पर खरीद को निर्देश बेमानी साबित हो रहा है।
पंजीकृत 226 किसानों में से मात्र 67 का खरीदा गया गेहूं
समिति के किसान खरीद सूची में 226 किसान पंजीकृत हैं। जिसमें से अभी तक केवल 67 किसानों का गेहूं खरीदा गया है। गेहूं खरीद की अवधि में 15 दिन ही अवशेष है। समिति के परिसर में खड़े दो ट्रैक्टर ट्राली के स्वामी हरि प्रसाद सिंह निवासी ग्राम बिझूरी ने बताया की चार दिनों से ट्रैक्टर ट्राली लेकर बरसात के मौसम में समिति पर गेहूं बेचने के लिए रात दिन रखवाली करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ट्राली लाल बहादुर सिंह भीखूपुर की बताई जा रही है। कई किसान तो अन्य संसाधनों से गेहूं लादकर लाए और ताला लटका देख वापस लौट गए।
गेहूं रखने की जगह नहीं
प्रभारी सचिव चित्रसेन सिंह ने बताया कि 2571. 50 क्विटल गेहूं 67 किसानों से खरीदा गया है। जिसमें से मात्र 1660 क्विटल गेहूं का उठान किया गया है । गोदाम में 911.50 क्विटल अनाज भरा है। उसकी ढुलाई नहीं हो रही है। ऐसे में खरीद करना संभव नहीं है। सहायक निबंधक सहकारिता एपी.सिंह ने बताया कि जानकारी प्राप्त हो गई है। ढुलाई कराकर जगह खाली कराई जा रही है

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com