spot_img
Homeउत्तर प्रदेशजिले में जारी रहेगी कोरोना बंदी, व्यवस्थाएं रहेंगी पूर्ववत

जिले में जारी रहेगी कोरोना बंदी, व्यवस्थाएं रहेंगी पूर्ववत

जौनपुर (सं.भा.)। जिले में कोरोना बंदी के खत्म होने व सामान्य स्थिति का इंतजार करने वाले लोगों को मायूसी हाथ लगी। शासन से जारी आदेश के क्रम में 600 से अधिक सक्रिय केस वाले 20 जिले में जनपद में भी बंदी जारी रहेगी। ऐसे में जनपद में कोरोना बंदी जारी रहने के साथ ही व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगी। हालांकि इसमें पुलिस, मीडिया कर्मी व आवश्यक सेवाओं के आवागमन की छूट रहेगी।
शासन का निर्देश है कि जिस जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 600 से कम होगी, उन जिलों में कोरोना बंदी नहीं रहेगी। जहां बंदी खत्म हुई है अगर वहां निर्धारित संख्या से ज्यादा केस बढ़ते हैं तो वहां फिर से कोरोना बंदी लागू हो जाएगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश ने बताया कि शासन के आदेश के क्रम में जनपद में 600 से अधिक सक्रिय केस होने के कारण कोरोना बंदी जारी रहेगा। बंदी के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। 600 से कम सक्रिय केस होने पर कोरोना बंदी स्वत: खत्म हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com