फतेहपुर (स.भा.)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सम्प्रदाय विशेष की किशोरी को शोहदा घर से जबरन उठा ले गया। ऐसा आरोप लगाकर पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस मामला प्रेम प्रसंग का मानकर किशोरी को सकुशल बरामदगी का प्रयास कर रही है। उधर घटना से दोनो पक्षों में तनाव व्याप्त है। कल्यानपुर के एक गांव में गुरुवार को एक युवक सम्प्रदाय विशेष के लोगों के घर पहुंचा। यहां से एक किशोरी का हाथ पकड़ कर उसे अपने साथ ले गया। युवक की दबंगई के चलते परिजन भी शांत रहे। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी जेपी उपाध्याय ने कहा कि किशोरी को घर से जबरन साथ ले जाने की तहरीर आई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
घर से किशोरी को ले गया शोहदा, दी तहरीर
RELATED ARTICLES


