spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईघूसखोर पुलिसकर्मी गिरफ्तार

घूसखोर पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई (सं. भा.)। ट्रैफिक पुलिस की छवि सुधारने की पहल के तहत संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अमितेश कुमार ने घूस लेने वाले तीन सिपाहियों को जाल बिछाकर पक़डा और उन्हें निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा है कि रिश्वत लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अमितेश कुमार ने गत दिवस घूसखोर पुलिस कर्मियों को पक़डने के लिए जाल बिछाया, जिसके तहत एक बाइक सवार को बिना लाइसेंस घूमने को कहा। बाइक सवार को जब सिपाहियों ने पक़डा और घूस मांगी तो उन्हें धर दबोच लिया गया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने किया निलंबित

बताया गया कि इस बाइक वाले के पास एक सीक्रेट कैमरा भी था। बिना हेल्मेट और लाइसेंस बाइक चला रहे इस बाइक सवार ने कई सारे सिग्नल भी जंप किए। तीन जगहों पर बाइक सवार को रोका तो गया, लेकिन चालान काटने की बजाय उससे कुछ ले-देकर मामला सुलझा लेने का ऑफर दिया गया। यह पूरा मामला कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। तीनों पोस्ट पर तैनात ट्रैफिक सिपाही दीपक निकम, प्रवीण पाटिल और अंकुश पवार को निलंबित कर दिया गया। ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों पुलिस कर्मियों ने कुल मिलाकर ४५० रुपए घूस के रुप में लिए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com