विरार (सं. भा.)। वसई-विरार मनपा ने वर्ष २०१७-१८ के घर पट्टी टैक्स वसूली का लक्ष्य १५२.२५ करो़ड रखा है, जबकि इसके पूर्व कुल लक्ष्य दो सौ करो़ड से अधिक का रखा गया था। वहीं मनपा की ओर से १२२.६८ करो़ड रुपए घर पट्टी टैक्स की वसूली का अनुमान लगाया गया है।
मनपा बजट का एक ब़डा भाग घर पट्टी टैक्स वसूली पालिका द्वारा वसूला जाता है। वीवीसीएसी की ओर से वर्ष २०१७-१८ घरपट्टी टैक्स वसूली को लेकर ९ प्रभागों से १५२.२५ करो़ड रुपए का लक्ष्य रखा गया है।
मनपा की ओर से जारी टैक्स वसूली की रकम को लेकर प्रत्येक प्रभागों में अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक आयोजित की जा रही है। इस बीच अधिक से अधिक पर पट्टी टैक्स व टैक्स की बकाया राशि को लेकर संबंधित विभाग अधिकारियों द्वारा लोगों को जमा करने का भी आहन किया जा रहा है। घरपट्टी टैक्स वसूली में पालिका की ओर से वर्तमान वसूली ८१.७६ करो़ड रुपए का है। पालिका की ओर से ३५.७० करो़ड रुपए की वसूली का अनुमान लगाया जा रहा है। इस तरह पालिका की कुल वसूली ११७.४६ होने का अनुमान लगाया गया है। घरपट्टी का वर्तमान वसूली का ५३.७० प्रतिशत कम हुआ है। इस तरह औसतन वसूली से २९.१० प्रतिशत कम है।


