spot_img
Homeउत्तर प्रदेशचार घरों में आग से गृहस्थी राख, दस मवेशी जिदा जले

चार घरों में आग से गृहस्थी राख, दस मवेशी जिदा जले

फतेहपुर (सं. भा.) । कल्यानपुर थाने के जुगुतखेड़ा गांव में घूर की चिगारी से चार घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। अग्निकांड में दस मवेशी जिदा जलकर मौत के आगोश में समा गए। ग्रामीणों ने समय रहते किसी तरह सबमर्सिबल चलवाकर लगी आग पर दमकल टीम की मदद से काबू पाया तब तक घरेलू सामान जल गया था।

जुगुत खेड़ा गांव में शनिवार की दोपहर घूर के ढेर से उठी चिगारी ने गांव के बुद्धराज पाल के छप्पर में आग लग गई। आग ने देखते-देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को देख आग बुझाने के लिए ग्रामीण दौड़े। तब तक आग से बुद्धराज पाल की 7 बकरियां व एक गाय व दो बछियों की जलने से मौत हो गई। आग ने पड़ोसी वृज किशोर के छप्पर के मकान को चपेट में ले लिया। कपड़े व अन्य मामूली सामान जल गया। नरोत्तम पाल व धर्मेंद्र कुशवाहा के छप्पर भी आग की चपेट में आ गए। तब तक पहुंची दमकल की मदद से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। गांव के रोहित सिंह ने बताया दमकल की गाड़ी समय से पहुंच गई। जिससे अन्य मकानों में क्षति अधिक नहीं हो सकी। आग को बुझा लिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com