भायंदर (संवाददाता)। महिला मरीज से छे़डखानी के आरोप में एक होम्योपैथी डॉक्टर को नवघर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर का नाम राज श्रीप्रकाश गुप्ता है।
आरोपी डॉक्टर की भायंदर पूर्व में बालाजी क्लिनिक है। २७ साल की पी़डित महिला गृहिणी है। इसे चम़डी रोग की शिकायत है। शनिवार को महिला अपॉयमेंट लेकर डॉक्टर को दिखाने गई थी। महिला का आरोप है की डॉक्टर उसे केबिन में बुलाया और जांच करने के बहाने उसके नाजुक अंगों को छूने लगा। महिला ने उसका विरोध किया और वहां से निकल गई। घर आकर सारी बात पति को बताई। उसके बाद डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में छे़डखानी का मुकदमा दर्ज करा दिया।


