spot_img
Homeमुंबईढोगी बाबा पर छे़डखानी का आरोप पुलिस में लिखित शिकायत

ढोगी बाबा पर छे़डखानी का आरोप पुलिस में लिखित शिकायत

मुंबई (संवाददाता)। तुलिंज में एक महिला द्वारा भोंदू बाबा पर छे़डखानी व जादू -टोना का आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है. महिला ने तुलिंजा पुलिस स्टेशन में लिखित रुप से भोंदू बाबा के खिलाफ जादू – टोना व छे़डखानी का आरोप लगाया है।

चेंबूर के लोखंडमार्ग, मुकुंद नगर, शक्रालय मंदिर के पास स्थित आनंद चाल में लता कांशीलाल पटेल (४५) अपने बच्चों सुमती (२५) बेटी व सचिन (३०) नामक बेटा के साथ रहती हैं। बेटी की नौकरी से परिवार का भरण -पोषण होता है। पति कांशीलाल पटेल की मौत के बाद से लता बेटा सचिन के साथ रहती है। ठाणे के अंबरनाथ वांद्रीपा़डा में लता की बहन शोभा अशोक गायकवा़ड रहती है। शोभा का दामाद दीपक जाधव ल़डकी कविता दीपक जाधव नालासोपारा पूर्व के संतोष भवन स्थित गौराईपा़डा में रहते है।

तुलिंज पुलिस ने शुरु की मामले की जांच

लता के बेटे सचिन का दिमागी हालत ठीक नहीं रहता है। घर के सामानों को तो़डफो़ड के साथ वह उसके साथ भी मारपीट करता रहता है। प्रतिदिन मारपीट और घर में तो़डफो़ड के कारण उसकी बहन शोभा ने लता से कहा कि नालासोपारा में दामाद की पहचान का एक अवघ़ड बाबा है, जो घर को सता रहा है और तुम्हारे बेटे को परेशान कर रहा है।

बाबा सब ठीक कर देगा, इसके बाद अवघ़ड बाबा ने लता से कहा कि तुम्हारे ऊपर सवार भूत को उतारना होगा। यह कहने के बाद बाबा ने उसके सिर पर दो नींबू रखकर चाकू से काटा और सिर पर नींबू को रग़डा गया। लता ने बताया कि थो़डी देर बाद मेरी बहन लोटे से भरा जल लायी और कुछ दूरी पर रख कर चली गयी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com