मुंबई (संवाददाता)। भायंदर . दूसरे के दस्तावेज में छे़डछा़ड कर,फर्जी कागज- पत्र तथा नकली मुहर के सहारे पेन कार्ड, लीविंग व मैरेज सर्टिफिकेट बनाने का आरोपी नरेश जयंतीलाल मेहता परिवार सहित फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हैं। शक है कि फर्जी दस्तावेज बनाने वाला यह एक ब़डा गिरोह हो सकता है।
गैर सरकारी संस्था कंज्यूमर सोशल वक्र्स के गणेश फ़डके ने पुलिस में शिकायत की थी कि शिवसेना गली में मेहता एसोसिएट नाम का फर्म चलाने वाला नरेश जयंतीलाल मेहता फर्जी कागज- पत्र के सहारे पेन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज तैयार करता है। पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजकर पहले इसकी पुष्टि की, फिर उक्त फर्म में गंत ६ दिसंबर को छापा मारा। छापे के दौरान मेहता के ऑफिस से आयकर अधिकारी व विशेष कार्यकारी अधिकारी के नाम का नकली मुहर, पार्षद का कोरा लेटरहेड, स्कूल की कोरी लीवींग सर्टिफिटेक, राशनकार्ड की फोटकॉपी, कोरा पेन कार्ड का आवेदन फार्म बरामद हुआ था। उस समय पुलिस आरोपी नरेश मेहता को अपने कब्जे में लिया था, पर बाद में उसे छो़ड दिया। भायंदर थाने के पीआई राजेंद्र कांबले ने बताया कि आरोपी घर बंद कर परिवार सहित फरार है। हम उसकी तलाश में जुटे हैं। उधर मंत्रालय के अधिस्वीकृत पत्रकार राजबहादुर यादव के घर के पते पर फर्जी तरीके से ड्राइविंग लाइसेस व आधार कार्ड बनवाने का भी पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।


