मुंबई (संवाददाता)। उत्तर प्रदेश से प्रवास करने वाले २२ प्रतिशत लोग महाराष्ट्र में आना पसंद करते हैं, जबकि १४.५ प्रतिशत लोगों ने दिल्ली और १०.३ प्रतिशत लोगों ने उत्तराखंड को अपने माइग्रेशन के लिए पसंदीदा स्थान के रुप में चुना है। डाटा एनालिटिक्स में लीडर क्लिक का इंडिया माइग्रेशन वेब एप नगरी व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ- ही – साथ राज्य सीमाओं में प्रवास ट्रें को ट्रेक व विजुअलाइज करने के लिए भारतीय जनगणना के नवीनतम आधिकारिक डाटा का प्रयोग करता है।
इस ऐप ने सबसे सामान्य कारकों को भी प्रदर्शित किया, जिनकी वजह से भारतीय एक राज्य से दूसरे राज्य में स्थानांतरिर होते हैं। भारत के अंदर स्थानांतरिर होने की सबसे ब़डी वजह शादी थी। कार्य / रोजगार (६८४.७८ मिलियन) और शिक्षा (१२०,१४ मिलियन) जैसे अन्य कारकों को भी प्रवासी ट्रें की महत्वपूर्ण रुप से प्रभावित करता हुआ पाया गया। सामाजिक -आर्थिक विकास ने राज्यों के बीच प्रवास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उएदाहरण के लिए महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश (१.४१ मिलियन), गुजरात (६.४३१९ लाख), कर्नाटक (६.१२५६ लाख), के साथ ही साथ राजथान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से आए प्रवासी शामिल हैं। यह भारी स्थानांतरण काफी हद तक मुंबई कोस्टल रोड, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक , मुंबई मेट्रो -३ और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी महत्वपूर्ण परियोजना के शुरु होने की वजह से अपेक्षति था। जुलियन क्विन, रीजनल वाइस प्रेसिडेंट, एपीएसी, क्लिक ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के बीच सुदृ़ढ प्रवास एक डायनेमिक अथेव्यवस्था का प्रमुख कारक है। प्रवासों के इन ट्रें के क्लिक प्रजंटेशन से उम्मीद है कि इससे उन विभिन्न कारकों की जानकारी में वृद्धि होगी जो स्थानांतरण में लोगों को प्रभावित करते हैं।


