spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईपूर्वांचल में होनेवाले अश्लील ऑर्केस्ट्रा नाचों के खिलाफ जन अभियान की शुरुआत

पूर्वांचल में होनेवाले अश्लील ऑर्केस्ट्रा नाचों के खिलाफ जन अभियान की शुरुआत

मुंबई (सं. भा.) | शनिवार, ३० जून को पूर्वांचल  विकास प्रतिष्ठान के लोगों ने महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री  विद्या ठाकुर से मुलाकात करके पूर्वांचल में होनेवाले अश्लील ऑर्केस्ट्रा नाचों के खिलाफ अपने जन अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत संस्था उत्तर प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्री को अक्टूबर में १० लाख लोगों के हस्ताक्षर से युक्त मांग पत्र सौंपकर उनसे इन अश्लील नाचों पर रोकथाम लगाने की मांग करेगी।  साथ ही भोजपुरी कैसेट इंडस्ट्री को भी रोक-थाम के दायरे में लाने की मांग कर रही है।  पूर्वांचल में किये गए एक व्यापक सर्वे में संस्था ने पाया है कि इन अश्लील नाचों का बच्चों , किशोरों और नव तरुणों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।  साथ ही लैंगिक संवेदीकरण की भी भीषण अनदेखी हो रही है। ये नाच स्त्री की समता और समानता की अवधारणा को भी चोट पहुंचा रहे हैं।  भाषा, बोली, परफार्मिंग आर्ट्स और लोकरंग पर भी इनका बुरा असर पड़ रहा है।  कैसेटों में भरे द्विअर्थी संवाद गीत और संगीत की दुनिया को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान के प्रवक्ता श्री जय शंकर तिवारी ने एक बयान  में कहा है कि  २८ जुलाई को संस्था द्वारा आयोजित जान अभियान कार्यक्रम में १०,००० लोगों के शुरुआती दस्तखत के मांगपत्र विद्या ठाकुर को उत्तर प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्री को अग्रसारित करने के लिए सौंपे जाएंगे।  इस कार्यक्रम में उत्तर भारतीय समाज के तकरीबन ४०० प्रमुख व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनेताओं, समाज और मनोविज्ञान के विशेषकों और शिक्षा,  संस्कृति, साहित्य, परफार्मिंग आर्ट्स और पत्रकारिता से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है.

विद्या ठाकुर से शनिवार को मुलाकात करनेवाले लोगों में पत्रकार श्री ओम प्रकाश,  श्री जय शंकर तिवारी, श्री राम आसरे सिंह,श्री घनश्याम सिंह, श्री प्रशांत त्रिपाठी, श्री विजय यादव और श्री सर्वेश सिंह शामिल थे।

संस्था के पदाधिकारियों ने शनिवार को  शिवसेना के विभाग प्रमुख श्री संतोष राणे से भी मुलाकात की, साथ ही कवयित्री सुश्री विमला तिवारी और सिने कलाकार राजू सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा के कई कलाकारों से भी विमर्श किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com