मुंबई (सं. भा.)। वरिष्ठ पत्रकार प्रीतम सिंह त्यागी का हिंदी पत्रकारिता में ६० वर्ष पूरे हो गए, उनकी इस सुदीर्घ हिंदी सेवा पर त्यागी मित्र मंडल की ओर से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। बुधवार ४ अप्रैल को दोपहर साढ़े ३ से ६ बजे तक मुंबई प्रेस क्लब के कांग्रेस हॉल में यह समारोह आयोजित किया गया है।
हिंदी सेवा के ६० साल
समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार नंदकिशोर नौटियाल तथा मुख्य अतिथि के रुप में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त एम.एन. सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में वक्ता के रुप में ओमप्रकाश सिंह, राकेश शर्मा, हरीश पाठक, नीलकंठ, पारटकर, सुमंत मिश्र, अनुराग त्रिपाठी तथा सुभाषचंद्र वलवाल को आमंत्रित किया गया है। संचालन ओमप्रकाश तिवारी करेंगे। इस अवसर पर मुंबई की विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओंकी ओर से त्यागी का सम्मान किया जाएगा। प्रख्यात चित्रकार सफदर शामी द्वारा तैयार किया गया पोटेंट कथाकार धीरेंद्र अस्थना त्यागी को भेंट करेंगे।


