spot_img
Homeउत्तर प्रदेशप्रेमी के लिए प्रेमिका ने खाई जहर

प्रेमी के लिए प्रेमिका ने खाई जहर

बिदकी (सं. भा.) : कोतवाली के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी के घर वालों से झगड़ा होने पर रविवार सुबह किशोरी के जहर खाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

16 वर्षीय किशोरी का गांव के एक युवक से करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताते हैं कि शनिवार को दोनों ने गांव के मंदिर में जाकर शादी करने की कसम खाई। इसके बाद गांव के बाहर घंटों बैठे रहे। जानकारी होने पर किशोरी के पिता ने शादी करने से इन्कार कर दिया और युवक को बेटी से दूर रहने के लिए धमकाया। इस बात को लेकर प्रेमी व किशोरी के घर वालों के मध्य विवाद भी हुआ था लेकिन स्वजन कुछ भी बताने में अनभिज्ञता जताई। रविवार को सुबह किशोरी ने जहर खा लिया। हालात बिगड़ने पर किशोरी को सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी की जहर खाने से मौत हुई है। स्वजन ने प्रेम प्रसंग जैसी को बात नहीं बताई है लेकिन जहर खाने के पीछे कोई न कोई कारण अवश्य है जिसकी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com