spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईगांधी जयंती पर साहित्य का संगम,  अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में...

गांधी जयंती पर साहित्य का संगम,  अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में झूमे श्रोता

मुंबई (सं.भा.) साहित्य समाज को विचार, संवेदना और संस्कार से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। कविता के जरिए जब सामाजिक सरोकार और राष्ट्रभावना शब्दों का रूप लेते हैं तो उसका प्रभाव सीधे श्रोताओं के मन तक पहुंचता है। इसी साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मुंबई में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

हिंदी पत्रिका ‘सम्राट इन्फॉर्मेशन’ के स्थापना दिवस और गांधी जयंती के उपलक्ष्य में माटुंगा स्थित मैसूर ऑडिटोरियम में आयोजित इस कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम पत्रिका प्रमुख राजेंद्र पांडेय के मार्गदर्शन में हुआ। हास्य सम्राट सुरेश मिश्र ने मंच का संचालन किया, जबकि वरिष्ठ साहित्यकार कमलाशंकर मिश्र ने अध्यक्षता की।

कवियों ने हास्य, व्यंग्य, सामाजिक सरोकार, राष्ट्रप्रेम और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत कर साहित्यप्रेमियों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट और कविताओं की पंक्तियों से गूंजता रहा।

इस अवसर पर जीएसटी कमिश्नर अखिलेश पांडेय, दीपक कुमार लाला, पवन कुमार, दीपक देशपांडे, राकेश कुमार शर्मा, कस्टम कमिश्नर गिरधर पई, समीर गोयल, उदयशंकर झा, मनोज कुमार, भीम सिंह, विजय शुक्ला, आदित्य गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, राजेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com