spot_img
Homeमुंबईबच्चो को शिक्षा देने वाला बना हत्यारा

बच्चो को शिक्षा देने वाला बना हत्यारा

मुंबई (सं. भा.) । मालाड क्षेत्र के मालवणी परिसर में एक ट्यूशन क्लास संचालक शिक्षक विजय कुंभार ने अपने ही ट्यूशन क्लास में पढ़ाने वाले शिक्षक पर गुरुवार की रात चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। विजय कुंभार ने शिक्षक अरुप विश्वास को इसलिए मारा क्योंकि वो किसी और ट्यूशन क्लास में जाकर पढ़ाता था। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारा शिक्षक मौके से फरार हो गया है।

मालाड के मालवणी परिसर में स्थित अंबुजवाडी में विजय कुंभार क्लासेस का संचालन करते हुए छात्रों को ट्यूशन देता था पर उसी के क्लासेस में पढ़ाने वाला एक शिक्षक अरुप विश्वास दूसरे क्लासेस में जाकर पढ़ाने लगा। इस कारण विजय के क्लासेस के बच्चे अरुप के क्लासेस में जाकर पढ़ने लगे जिससे उसका नुकसान होने लगा। इसी बात से नाराज होकर विजय ने अरुप विश्वास पर गुरुवार की रात में चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस आशय की सूचना पुलिस को दी और अरुप को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शिक्षक की हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से हत्यारोपी शिक्षक फरार हो गया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com