मुंबई (सं. भा.)। भिवंडी वलगांव स्थित ढाबे पर २६ मई रात दीपक भाई नामक युवक पर हुई फायरिंग के मामले में भिवंडी तालुका पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस कांड के मुख्य आरोपी ढाब मालिक फैजान अहमद फकरुद्दीन शेख व उसके २ साथी अरमान मोहम्मद रफीक खान, धीरेंद्र कुमार रामदेव सिंह को तालुका पुलिस ने २ पिस्तौल और १० कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बाईपास रास्ता के पास वलगांव की सीमा में २६ मई की रात १२ बजे फायरिंग कर दीपक भोईर नामक युवक को जान से मारने की कोशिश की गई थी। इस मामले में दीपक भोईर की शिकायत पर तालुका पुलिस ने सागर पाटिल को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
पुलिस की जांच में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया कि जिस दिन गोलीबारी की घटना हुई उसी दिन से ढाब मालिक फरार है। पुलिस टीम ने ढाब मालिक फैजान शेख का मोबाइल सीडीआर से गिरपÌतार करने में सफलता पाई। पुलिस की पूछताछ में ढाब मालिक फैजान शेख ने बताया कि दीपक भोईर ढाबे पर आकर उसे धमकाकर मुफ्त में खाना खाता था। जिससे परेशान होकर ढाब मालिक ने अपने मुंबई में रहने वाले मित्र अरमान मोहम्मद रफीक खान और धीरेंद्र कुमार रामदेव सिंह की मदद से दीपक पर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया। ढाबा मालिक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।


