spot_img
Homeमुंबईवन्दे भारत एक्स अब दौड़ेगी मुंबई टू दिल्ली

वन्दे भारत एक्स अब दौड़ेगी मुंबई टू दिल्ली

मुंबई (सं. भा.)। देश की दूसरी सेमी हाई स्पीड ट्रेन वन्दे भारत को जल्द ही मुंबई-नई दिल्ली के बीच चलाए जाने के संकेत मिले हैं ट्रेन-१८ के नाम से भी चलने वाली वन्दे बारत इस समय वाराणसी नई दिल्ली के बीच चलाई जा रही है मेक इन इण्डिया के तहत आईसीएफ चेन्नई में वन्दे भारत के दुसरे अत्याधुनिक रैक लगभग तैयार हो चुकें हैं।

१२ घंटे में नई दिल्ली

रेलवे बोर्ड के सूत्रों के अनुसार देश में वन्दे भारत की दूसरी ट्रेन मुंबई-दिल्ली के बीच जल्द ही शुरु की जाएगी। उल्लेखनीय है की देश में सबसे तेज चलने वाली राजधानी ट्रेन से भी कम समय में वन्दे भारत यात्रियों को वाराणसी से नई दिल्ली पहुंचा रही है। जल्द ही मुंबई से नई दिल्ली तक चलने वाली वन्दे भारत को सुन्दर तरीके से डिजायन किया गया है, इस ट्रेन में अच्छी कैटरिंग की व्यवस्था की गई है। मुंबई-दिल्ली के बीच यात्रियों की बढ़ती मांग के अनुसार दूसरी वन्दे भारत को चलाया जाएगा। वन्दे बारत मुंबई राजधानी की अपेक्षा ४ घंटे जल्दी दिल्ली पहुंचाययेगी। इस समय मुंबई से दिल्ली तक १३५८ किमी की दूरी राजधानी एक्स १६ घंटे में पूरी करती है, वन्दे भ़ारत एक्स, १२ घंटे में ही मुंबई से दिल्ली तक का सफर तय करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com