मुंबई (संवाददाता)। शक्तिमाता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में कांदीवली (प.) चारकोप के भाब्रेकरनगर स्थित शक्ति माता मंदिर का स्थापना दिवस वैदिक विधान से मनाया गया। इसके निमिम १८ जनवरी से पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया था। ग्यारह कर्मकांडी ब्राम्हण विद्वानों ने सभी अनुष्ठान संपन्न करवाया। २२ जनवरी को पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे ब़डी संख्या में लोग शामिल हुए।
ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश मिश्र के अनुसार अत्यन्त प्राचीन माता के मंदिर का १० साल पहले ट्रस्ट द्वारा जीर्णोद्धार कराया गया था। तव से लेकर आज तक इसका वार्षिकोत्सव मनाया जाता है। मंदिर परिसर में दोनो नवरात्रियों का विशेष आयोजन किया जाता है। बताया जाता है कि इसपर प्राचीन मंदिर में पूजा उपासक करने से सभी मनोकामना पुर्ण होती है और पापों का नाश हो जाता है।


