spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईग्राहकों के साथ धोखाध़डी करने वाले चीटर बिल्डरों पर मामला ७ की...

ग्राहकों के साथ धोखाध़डी करने वाले चीटर बिल्डरों पर मामला ७ की परमीशन, १० का निर्माण

ठाणे (संवाददाता)। पुलिस ने बानो कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर के भागीदारों के खिलाफ ग्राहकों के साथ धोखाध़डी किये जाने का मामला दाखल किया है। ठाणे मनपा ने को अधिकृत रुप से ७ मंजिली इमारत बनाने का परमिशन दिया था, लेकिन बिल्डरों ने १० मंजिल की इमारत ख़डी करके न केवल मनपा के साथ धोखाध़डी की बल्कि कई ग्राहकों को भी लाखों का चूना लगाया। जिसको लेकर मुंब्रा पुलिस ने चार भागीदार भवन निर्माताओं के विरुद्ध ठगी का मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार दादर के दादा साहब फालके रोड स्थित ५० मिठावाला चाल में रहने वाले साजिद अख्तर कुरैशी ने वर्ष २०१७ में मुंब्रा रेलवे स्टेशन परिसर के जीवन बाग इलाके में निर्माणाधीन १० मंजिली ईमारत में ९०१ नंबर का फ्लेट बुक कराया था। बानो कंस्ट्रक्शन एन्ड डेवलपर के भागीदारों ने तब उन्हें बताया था कि बिल्डिंग के प्लान को मनपा की मंजूरी मिली हुई है। फ्लैट का कब्जा मिलने के बाद जब कुरैशी ने फ्लैट बेचने के लिए भवन निर्माताओं से ओ सी तथा पजीशन लेटर की मांग की तो भवन निर्माताओं द्वारा टालमटोल किया जाता रहा। इमारत में रहने वाले अन्य दूसरे लोग भी इन्ही दस्तावेजों के न मिलने से परेशान थे लिहाजा सभी लोगों ने मिलकर ठाणे ग्राहक शिकायत निवारण मंच में शिकायत की।

छानबीन में हुआ खुलासा

इस मामले की गई छानबीन में खुलासा हुआ है कि मनपा ने ७-७ मंजिल की दो ईमारत बनाने की परमिशन दिया था।

लेकिन बिल्डरों ने सारे नियमो एवं कानूनों को ठेंगा दिखाते हुए दोनों इमारतों को १०-१० मंजिल तक बना दिया और उसे फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से ग्राहकों को बेच भी डाला।

इस मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने कुरैशी की शिकायत पर बानो कंस्ट्रक्शन के भागीदार शकील अकील शेख, मुबीन अकील शेख, अकील शेख तथा सिराज बानो शेख के विरुद्ध ठगी सहित कई आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर पासलकर के दिशानिर्देश पर पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com