
मुंबई (संवाददाता) – कांदिवली पूर्व पोयसर ईलाके मे शिवसेना के पूर्व नगरसेवक की कल रात हत्या हत्या कर दी गई है। पूर्व नगर सेवक अशोक सावंत की कांदिवली पूर्व ठाकूर कॉम्प्लेक्स के ईलाके मे धारदार हथियार घोप कर हत्या की गई है। ६२ वर्षीय शिवसेना पार्टी की ओर से कांदिवली मतदारसंघ विधानसभा प्रमुख पद पर काम कर रहे थे। सावंत रविवार की रात लगभग 11 बजे आपने घर जा रहे थे। घर से लगभग सौ मीटर की दुरी पर, दो हमलावरों ने उन्हें रोका और धारदार हथियारों से उनपर हमला कर दिया । सावंत मौके पर ही खुन से लथपथ जमीन पर गिर गए । आरपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। अस्पताल ले जाते समय उनकी जान चली गई। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले मे समता नगर पुलिस ने सीसीटीव्ही फुटेज के सहारे हमलावरों की शिनाख्त कर ली है। ऐसी जानकारी पुलिस सुत्रों से प्राप्त हो रही है। पर पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नही है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। पूर्व शिवसैनिक नगरसेवक की निर्मम हत्या से इलाके मे कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान के साथ सारी दुकानों को शिवसैनिकों ने बंद करा दिया है। ईलाके मे भारी बंदोबस्त के साथ पुलिस अज्ञांत हमलावरों को तलाश रही है।
शिवसेना के पूर्व नगरसेवक की हुई हत्या
RELATED ARTICLES


