मुंबई (संवाददाता) | कांदिवली पश्चिम, गणेशनगर, महिला कल्याण केंद्र के सामने स्थित म्हाडा के मैदान में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा ५१ कुण्डीय श्रद्धा संवर्धन गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार समारोह का आयोजन किया गया है | शुक्रवार १९ से रविवार २१ जनवरी तक होने वाले कार्यक्रम में प्रतिदिन यज्ञ-हवन विज्ञ पंडितों के सानिध्य में होगा तथा देव आवाहन, देव पूजन यज्ञ , योग प्रणायाम, २४०१ दीपक प्रज्वलित कर दीपयज्ञ होगा | गायत्री के ज्ञान-प्रसार और महत्व को बताने के लिए निष्णांत विद्वान संगीतमय प्रवचन देंगे| यज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न तरह की मनोहर झांकिया निकाली जाएगी | भजन गायक मण्डली कर्णप्रिय भजन सुनाएंगे | कांदिवली में कई वर्ष बाद फिर से श्र्द्धावनों की मांग और ईच्छा पर उक्त आयोजन हो रहा है | यज्ञ के निमित्त १५५१ महिलाएं बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकालेगी | पुनीत कार्यक्रम को सफल बनानें के लिए डाक्टर एस.एन. चौबे, ठाकुर संजय सिंह,घनश्याम तिवारी, श्रवण सिंह,एस.एन.पाण्डेय, विनायक दुबे, वीरेंद्र प्रताप सिंह और जय सिंह पटेल समेत कई लोग लगे है |
कांदिवली में गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार समारोह १९ जनवरी से
RELATED ARTICLES


