spot_img
Homeमुंबईहत्या की गुत्थी सुलझी आरोपी मृतक का दोस्त

हत्या की गुत्थी सुलझी आरोपी मृतक का दोस्त

मुंबई (संवाददाता)। भवन निर्माण की साइट पे ५१ वर्षीय सीताराम गुप्ता की हत्या की गुत्थी मानपा़डा पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक रिक्शा चालक बताया जा रहा है, जिसकी हत्या उसके दोस्त ने डंडे से हमला कर की थी.

डंडे से किया था मर्डर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल्याण पूर्व के आडिवली गांव में निर्माणाधीन इमारत की साइट पर ३० नवंबर को पसवली निवासी रिक्शा चालक सीताराम रामविलास गुप्ता (५१) की किसी ने हत्या कर दी थी. मानपा़डा पुलिस ने हत्या के आरोप में पप्पू उर्फ़ इदरीस खान को गिरफ्तार किया है। पप्पू सीताराम का मित्र बताया जाता है। मानपा़डा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गजानंद काब्दुले ने बताया कि रिक्शा चालक सीताराम गुप्ता आरोपी पप्पू की प्रेमिका से छे़डछा़ड किया करता था. यह बात आरोपी को नगवार गुजरती थी इसी नाराजगी के चलते आरोपी पप्पू उर्फ़ अरशद इदरीश खान ने लक़डी डंडे से हमला कर सीताराम गुप्ता की हत्या कर दी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com